देश की खबरें | अन्नामलाई ने द्रमुक नेता को मानहानि का नोटिस भेजा, एक करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कल्लाकुरिची में अवैध शराब के कारण हुई मौतों के संबंध में उनके खिलाफ ‘‘अपमानजनक, झूठा प्रचार’’ करने के लिए बुधवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के एक वरिष्ठ नेता को मानहानि का नोटिस भेजकर एक करोड़ रुपये हर्जाना मांगा और कहा कि इस धन का उपयोग जिले के प्रभावित इलाके में एक नशा मुक्ति केंद्र बनाने के लिए किया जाएगा।
चेन्नई, 26 जून भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कल्लाकुरिची में अवैध शराब के कारण हुई मौतों के संबंध में उनके खिलाफ ‘‘अपमानजनक, झूठा प्रचार’’ करने के लिए बुधवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के एक वरिष्ठ नेता को मानहानि का नोटिस भेजकर एक करोड़ रुपये हर्जाना मांगा और कहा कि इस धन का उपयोग जिले के प्रभावित इलाके में एक नशा मुक्ति केंद्र बनाने के लिए किया जाएगा।
इस शराब त्रासदी में लगभग 60 लोग की जान चली गई थी।
अन्नामलाई के अधिवक्ता आरसी पॉल कनगराज ने द्रमुक के संगठन सचिव आरएस भारती को कानूनी नोटिस भेजा और भाजपा नेता ने इसकी एक प्रति सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की।
भाजपा नेता ने पोस्ट में कहा, ‘‘द्रमुक के संगठन सचिव थिरु आरएस भारती को आज भेजे गए मानहानि नोटिस की प्रति यहां है, जिसमें उन पर द्रमुक के कुशासन से ध्यान हटाने के लिए मेरे खिलाफ अपमानजनक, झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया गया है...।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक सरकार के कुशासन के कारण कल्लाकुरिची में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘हमने एक करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है, जिसका इस्तेमाल करुणापुरम, कल्लाकुरिची में एक नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण और संचालन के लिए किया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 12:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

