उद्धव ठाकरे ने मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के साथ शिवसेना के गठबंधन की घोषणा की
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के साथ पार्टी के गठबंधन की घोषणा की. यह तब हुआ है, जब ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी एकनाथ शिंदे के विद्रोह और महाराष्ट्र में सत्ता जाने के बाद के प्रभाव से जूझ रही है.
मुंबई, 26 अगस्त : शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के साथ पार्टी के गठबंधन की घोषणा की. यह तब हुआ है, जब ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी एकनाथ शिंदे के विद्रोह और महाराष्ट्र में सत्ता जाने के बाद के प्रभाव से जूझ रही है. ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि संभाजी ब्रिगेड के साथ गठजोड़ वैचारिक है और इसे संविधान और क्षेत्रीय गौरव को बनाए रखने के लिए किया गया है.
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा का पालन नहीं करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और कहा कि संभाजी ब्रिगेड में विचारधारा के लिए लड़ने वाले लोग शामिल हैं. ठाकरे ने इस आरोप से भी इनकार किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘‘कॉन्ट्रैक्ट सीएम’’ कहा था. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि वह दशहरे के आसपास राज्य का दौरा करेंगे और वर्तमान में संगठन के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान
उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में कई दलों ने उनसे संपर्क किया था, जिनका शिवसेना के साथ वैचारिक संबंध था और यहां तक कि उन्होंने भी संपर्क किया था, जो इसके धुर विरोधी थे. उन्होंने कहा कि ये पार्टियां क्षेत्रीय गौरव और क्षेत्रीय दलों को बचाने के लिए एक साथ आना चाहती हैं. संभाजी ब्रिगेड के प्रमुख मनोज आखरे ने कहा कि संगठन ने 2016 में अपनी राजनीतिक शाखा बनाई थी. उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने एक साथ आने और निर्बाध कामकाज के लिए एक समन्वय समिति बनाने का फैसला किया है
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

