देश की खबरें | उद्धव ने श्रीकांत दातार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का डीन नियुक्त किये जाने पर बधाई दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अर्थशास्त्री श्रीकांत दातार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का डीन नियुक्त किये जाने पर उन्हें बधाई दी है।

ठाकरे ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: शिवसेना और NCP अब बिहार चुनाव में दिखाएगी दमखम, महाराष्ट्र की दिग्गज पार्टियों के आने से किस के वोटरों में लगेगी सेंध?.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट के में कहा गया, “श्रीकांत दातार जी को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का डीन नियुक्त किये जाने पर तहेदिल से बधाई। यह महाराष्ट्र के लोगों के लिए गर्व की बात है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

दातार ने बंबई विश्वविद्यालय और भारतीय प्रबंध संस्थान-अहमदाबाद से पढ़ाई की है।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Last Rites: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन, बेटे चिराग ने जनार्दन घाट पर दी मुखाग्नि.

वह 112 साल पुराने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में ‘व्यापार प्रबंधन’ विषय के प्रोफेसर और वरिष्ठ सहायक डीन हैं।

दातार, संस्थान के डीन के रूप में नितिन नोहरिया का स्थान लेंगे।

नोहरिया भी भारतीय मूल के प्रोफेसर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)