एजेंसी न्यूज

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सकों के योगदान को सराहा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सा समुदाय को बृहस्पतिवार को बधाई दी और कोविड-19 महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान दी गई सेवाओं के लिए स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों का आभार जताया.

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सकों के योगदान को सराहा
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits: Facebook)

मुंबई, 1 जुलाई : महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सा समुदाय को बृहस्पतिवार को बधाई दी और कोविड-19 महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान दी गई सेवाओं के लिए स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों का आभार जताया. मुख्यमंत्री ने अपने बयान में पिछले डेढ़ साल से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की.

उन्होंने महामारी के दौरान गैर कोविड-19 मरीजों पर भी ध्यान देने के लिए चिकित्सकों की प्रशंसा की और उनसे महाराष्ट्र के लोगों को स्वस्थ रखने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करते रहने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी और निजी अस्पतालों में चिकित्सकों ने मरीजों के इलाज के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी. वे एक अदृश्य शत्रु के खिलाफ लड़ रहे अग्रिम मोर्चे के योद्धा हैं. यह भी पढ़ें : UP: अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर दी जन्मदिन की बधाई

कई चिकित्सकों की संक्रमण की वजह से जान चली गयी और कुछ ने अपने परिवार के सदस्यों को ही खो दिया. उन्होंने मरीजों की सेवा में कई महीने समर्पित कर दिए.’’ ठाकरे ने कहा कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और चिकित्सकों की सेवा बहुत महत्वपूर्ण है चाहे वे ग्रामीण इलाकों में हो या बड़े अस्पतालों में.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2021 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).