देश की खबरें | उदयनिधि स्टालिन आज बेंगलुरु की एक अदालत में हो सकते हैं पेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ‘सनातन धर्म को खत्म करने’ की अपनी टिप्पणी से जुड़े एक मामले में मंगलवार को बेंगलुरु की एक अदालत में पेश हो सकते हैं।
बेंगलुरु/चेन्नई, 25 जून तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ‘सनातन धर्म को खत्म करने’ की अपनी टिप्पणी से जुड़े एक मामले में मंगलवार को बेंगलुरु की एक अदालत में पेश हो सकते हैं।
अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता परमेश की याचिका पर उन्हें नोटिस भेजा था।
सूत्रों के अनुसार, उदयनिधि सोमवार रात को बेंगलुरु के लिए रवाना हुए।
खेल और युवा कल्याण मामलों के मंत्री उदयनिधि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन के बेटे हैं।
उदयनिधि ने सितंबर 2023 में एक सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय व समानता के खिलाफ है तथा उसका ‘खात्मा’ किया जाना चाहिए।
इस बयान की विभिन्न वर्गों के लोगों ने कड़ी आलोचना की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

