देश की खबरें | उदयनिधि स्टालिन प्रचार अभियान के दूसरे दिन नागापट्टिनम में गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की युवा इकाई के अध्यक्ष उदयनिधि स्टालिन को अगले साल होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिये पार्टी के 75 दिन के प्रचार अभियान के दूसरे दिन यहां गिरफ्तार कर लिया गया।
नागापट्टिनम, 21 नवंबर द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की युवा इकाई के अध्यक्ष उदयनिधि स्टालिन को अगले साल होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिये पार्टी के 75 दिन के प्रचार अभियान के दूसरे दिन यहां गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने कहा कि उन्हें नागापट्टिनम में मछुआरों के गांव अक्काराइपेट्टाई में गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े | दिल्ली: लाल किले में मार्च 2021 तक शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो, प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी.
उदयनिधि ने गांव का दौरा कर विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरों से बात की थी।
इससे पहले दिन में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री के एन नेहरू, यू माथीवनन, एमआरके पनीरसेलवम और अन्य के साथ उदयनिधि ने नाव से समुद्र में यात्रा की थी और इस दौरान मछुआरे भी उनके साथ थे।
यात्रा के बाद जब ये लोग तट पर पहुंचे तो नागापट्टिनम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल ने उदयनिधि को कथित तौर पर कोविड-19 महामारी से संबंधित सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने तथा बिना इजाजत प्रचार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एक स्थानीय विवाह समारोह सभागार ले जाया गया।
द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने पार्टी के दिवंगत पूर्व प्रमुख एम करुणानिधि के जन्मस्थान यहां के निकट तिरुक्कुवलाई से कल प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)