एजेंसी न्यूज

Udaipur Tailor Murder: गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच अपने हाथ में लेने का दिया निर्देश

गृह मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को उदयपुर में एक दर्जी की हत्या की घटना की जांच अपने हाथ में लेने और मामले में किसी भी संगठन तथा अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता का पता लगाने का निर्देश दिया है.

Udaipur Tailor Murder: गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच अपने हाथ में लेने का दिया निर्देश
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 29 जून : गृह मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को उदयपुर में एक दर्जी की हत्या की घटना की जांच अपने हाथ में लेने और मामले में किसी भी संगठन तथा अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता का पता लगाने का निर्देश दिया है.

मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘‘ गृह मंत्रालय ने एनआईए को राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच करने का निर्देश दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी संगठन और अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता की गहन जांच की जाएगी.’’ यह भी पढ़ें : Bihar: केंद्रीय मंत्री प्रधान और नीतीश की दूसरी मुलाकात के निकाले जाने लगे निहितार्थ

गौरतलब है कि उदयपुर में मंगलवार को दो लोगों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से एक दर्जी की हत्या कर दी थी और उसका वीडियो सार्वजनिक करते हुए कहा कि वे ‘‘इस्लाम के अपमान’’ का बदला ले रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2022 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).