एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | यूको बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 223 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 223 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मुख्य रूप से फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

जरुरी जानकारी | यूको बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 223 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 28 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 223 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मुख्य रूप से फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

कोलकाता स्थित बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 124 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कुल आय बढ़कर 5,857 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,797 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 5,224 करोड़ रुपये रही, जो पिछली एक साल पहले समान अवधि में 3,851 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) सुधार के साथ 4.48 प्रतिशत रहीं, जो एक साल पहले समान अवधि में 7.42 प्रतिशत पर थीं।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 1.18 प्रतिशत रह गया, जो पिछली समान अवधि में 2.49 प्रतिशत था।

हालांकि बैंक का फंसे कर्जों के लिए वित्तीय प्रावधान बढ़कर 398 करोड़ रुपये हो गया जबकि साल भर पहले यह समान अवधि में 268 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात बढ़कर 16.85 प्रतिशत पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 14.13 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).