एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | यूको बैंक का जून तिमाही का मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 123.61 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 123.61 करोड़ रुपये हो गया। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

जरुरी जानकारी | यूको बैंक का जून तिमाही का मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 123.61 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, पांच अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 123.61 करोड़ रुपये हो गया। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उसने वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 101.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

जून तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 3,796.59 करोड़ रह गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसकी आय 4,539.08 करोड़ रुपये रही थी।

कोलकाता मुख्यालय वाले बैंक की इस साल 30 जून तक सकल गैर-निष्पादित अस्तियां (एनपीए) घटकर 7.42 प्रतिशत रह गईं। 30 जून, 2021 तक यह 9.37 प्रतिशत पर थीं।

मूल्य के संदर्भ में बैंक का सकल एनपीए 11,321.76 करोड़ रुपये से कम होकर 9,739.65 करोड़ रुपये पर आ गया।

तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए भी घटकर 2.4 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3.85 प्रतिशत था।

फंसे हुए कर्ज और आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान आलोच्य तिमाही में घटकर 246.83 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 1,127.11 करोड़ रुपये था।

पहली तिमाही के अंत में बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 91.96 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).