एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | यूसी सैन डिएगो, बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय ने शोध के अवसर पैदा करने के लिए गठजोड़ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो’ (यूसी सैन डिएगो) ने भारतीय छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने, वैश्विक शैक्षणिक सेतु बनाने और अनुसंधान के अवसर पैदा करने के मकसद से हीरो समूह की पहल बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय (बीएमयू) के साथ साझेदारी की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | यूसी सैन डिएगो, बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय ने शोध के अवसर पैदा करने के लिए गठजोड़ किया

नयी दिल्ली, 13 जुलाई ‘यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो’ (यूसी सैन डिएगो) ने भारतीय छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने, वैश्विक शैक्षणिक सेतु बनाने और अनुसंधान के अवसर पैदा करने के मकसद से हीरो समूह की पहल बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय (बीएमयू) के साथ साझेदारी की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह साझेदारी बीएमयू और यूसी सैन डिएगो को कृत्रिम मेधा (एआई), ‘डेटा साइंस’, नवोन्मेष, मेडटेक (चिकित्सकीय प्रौद्योगिकी) और उद्यमिता जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में कार्यक्रमों को मिलकर विकसित करने में सक्षम बनाएगी।

यह साझेदारी संयुक्त अनुसंधान और ‘इंटर्नशिप’ के अवसरों से लेकर अंतरराष्ट्रीय कक्षा अनुभवों और कैलिफोर्निया में नवोन्मेष के लिए प्रशिक्षण तक भारतीय छात्रों को अनुभव पर आधारित उच्च-स्तरीय शिक्षा तक पहुंच प्रदान करेगी।

यूसी सैन डिएगो के कुलाधिपति प्रदीप के. खोसला ने कहा, ‘‘यह सहयोग इस साझा विश्वास पर आधारित है कि हमारे दौर की चुनौतियों का समाधान करने के लिए नवोन्मेष और शिक्षा को साथ-साथ चलना होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस गठजोड़ का लक्ष्य संयुक्त कार्यक्रमों और सह-निर्मित अनुसंधान मंचों के माध्यम से छात्रों को न केवल भविष्य के अनुकूल बनने के लिए बल्कि उसे आकार देने के लिए भी सशक्त बनाना है।

बीएमयू के कुलाधिपति सुनील कांत मुंजाल ने कहा, ‘‘यह साझेदारी बीएमयू की साख को मजबूत करने और एक वैश्विक शिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने वाले संस्थान के रूप में उसकी स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी।’’

बीएमयू के कुलपति श्याम मेनन ने कहा, ‘‘यह गठजोड़ शिक्षा के वैश्वीकरण और भविष्य के लिए तैयार नेताओं के निर्माण के हमारे लक्ष्य को पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है। हमारा मानना है कि शिक्षा सीमाओं से परे होनी चाहिए और यूसी सैन डिएगो के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक बड़ा कदम है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).