एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | खराब मौसम के कारण यूएई का पहला मंगल अभियान शुक्रवार तक स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूएई के मंगलयान का नाम ‘अमल’ या उम्मीद है, जिसे जापान के एच-2ए रॉकेट के जरिए बुधवार को दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया जाना था।

विदेश की खबरें | खराब मौसम के कारण यूएई का पहला मंगल अभियान शुक्रवार तक स्थगित

यूएई के मंगलयान का नाम ‘अमल’ या उम्मीद है, जिसे जापान के एच-2ए रॉकेट के जरिए बुधवार को दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना किया जाना था।

यूएई के ‘होप मार्स मिशन’ ने ट्विटर पर इसे शुक्रवार 17 जुलाई 2020 तक स्थगित किए जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच चीन का अमेरिका से वैश्विक आयात जून में 10.6 प्रतिशत बढ़ा.

मित्सुबिशी भारी उद्योग का एच-2ए रॉकेट यूएई के यान को अंतरिक्ष में ले जाएगा।

परियोजना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी किजी सुजुकी ने सोमवार को कहा था कि आने वाले कुछ दिनों में रुक-रुककर छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। खराब मौसम की यह स्थिति गंभीर अथवा स्थायी होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में हमारा आकलन है कि प्रक्षेपण के लिए मौका मिल जाएगा। हम उपलब्ध ब्यौरे के आधार पर बेहद सावधानी से अंतिम निर्णय लेंगे।

यह भी पढ़े | भगवान राम पर नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के बयान से भड़के संत और विहिप.

जापान के बड़े हिस्से में करीब एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बन गई है और इसके कारण 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इस मंगलयान के फरवरी 2021 में मंगल पर पहुंचने की उम्मीद है और इसी वर्ष यूएई अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).