खेल की खबरें | यूएई के कप्तान राजा ने कहा, हमने महसूस कि हमें आईपीएल से काफी फायदा हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यूएई के कप्तान अहमद राजा ने बुधवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करके उन्हें काफी फायदा हुआ और उन्होंने उम्मीद जताई कि जब उनकी टीम अबुधाबी में आगामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में आयरलैंड से भिड़ेगी तो यह अनुभव उपयोगी साबित होगा।

चेन्नई, छह जनवरी यूएई के कप्तान अहमद राजा ने बुधवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करके उन्हें काफी फायदा हुआ और उन्होंने उम्मीद जताई कि जब उनकी टीम अबुधाबी में आगामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में आयरलैंड से भिड़ेगी तो यह अनुभव उपयोगी साबित होगा।

राजा और कलाई के स्पिनर कार्तिक मयप्पन ने पिछले साल सितंबर में यूएई में आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ ट्रेनिंग की थी जबकि तेज गेंदबाज जहूर खान ने मुंबई इंडियन्स टीम के साथ समय बिताया था।

राजा ने आठ जनवरी से शुरू हो रही श्रृंखला से पहले आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘आईपीएल बहुत बड़ा टूर्नामेंट था। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों के साथ ट्रेनिंग करके जो अनुभव मिला और उन्हें गेंदबाजी करना शानदार था। हमने महसूस किया कि जब हम आईपीएल से गए तो हमें काफी फायदा हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है लेकिन आप अलग महसूस करना शुरू कर देते हैं और आपका रवैया भी बदल जाता है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस दौरान हमने जो सीखा उसे इस श्रृंखला में दिखा पाएंगे।’’

आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बॉलबिर्नी ने उम्मीद जताई कि उनके देश के खिलाड़ियों को आईपीएल अनुबंध मिलेंगे लेकिन उन्होंने कहा कि इस लुभावनी लीग में खेलने के लिए उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 लीग है जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलते हैं। आईपीएल में आपको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, सर्वश्रेष्ठ कोचों से बात करने का मौका मिलता है। और खिलाड़ियों को जो अनुभव मिलता है वह बेजोड़ है।’’

आयरलैंड के किसी खिलाड़ी का आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी