एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स को हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के अपने आखिरी लीग मुकाबले में मंगलवार को यहां बंगाल वॉरियर्स को 36 -27 से  हराकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया।

खेल की खबरें | यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स को हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का किया

पुणे, 24 दिसंबर यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के अपने आखिरी लीग मुकाबले में मंगलवार को यहां बंगाल वॉरियर्स को 36 -27 से  हराकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया।

यू मुंबा ने इस तरह अपना अभियान 22 मैचों में 12 जीत से 71 अंक लेकर पांचवें स्थान पर खत्म किया। अब प्लेऑफ के दूसरे एलिमिनेटर में उसके सामने चौथे स्थान पर रही पटना पाइरेट्स की चुनौती होगी।

पीकेएल में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंचती है जबकि तीसरे से छठे स्थान की टीमें अंतिम चार में पहुंचने के लिए एलिमिनेटर खेलती हैं।

यू मुंबा की जीत में अमीर मोहम्मद  जफरदानेश (सात), अजीत चौहान (छह) और कप्तान सुनील कुमार (पांच अंक) का अहम योगदान रहा।

बंगाल वॉरियर्स ने 12 टीमों की तालिका में अपना अभियान 41 अंक के साथ 10वें स्थान पर खत्म किया। टीम अपने 22 मैचों में सिर्फ पांच में जीत का स्वाद चख सकी।

इससे पहले यूपी योद्धाज ने प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी बेंगलुरु बुल्स की टीम को 44-30 से हराकर तालिका में तीसरा स्थान पक्का किया।

बेंगलुरु बुल्स के दिग्गज खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने इस मैच में छह अंक जुटाकर पीकेएल में 1800 अंक पूरे किये लेकिन यह यूपी की टीम को रोकने के लिए काफी नहीं था।

अब प्ले ऑफ के पहले एलिमिनेटर में उसके सामने छठे स्थान की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की चुनौती होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).