त्यागी को नौ अगस्त को गिरफ्तार कर किया गया क्रांतिकारियों का अपमान : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में एक महिला से बदसुलूकी करने के आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को नौ अगस्त को गिरफ्तार कर क्रांतिकारियों का अपमान किया गया है।
कन्नौज (उत्तर प्रदेश), 9 अगस्त : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में एक महिला से बदसुलूकी करने के आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को नौ अगस्त को गिरफ्तार कर क्रांतिकारियों का अपमान किया गया है. यादव ने 'अगस्त क्रांति' दिवस पर कन्नौज के झउवा गांव से अपनी पार्टी के 'हर घर तिरंगा अभियान' की शुरुआत करते हुए त्यागी का जिक्र किया और कहा, "अभी आपने देखा कि भारतीय जनता पार्टी का एक गुंडा महिलाओं को क्या कह रहा था और देखिए नौ अगस्त को पकड़ा उसको. कितना बड़ा अपमान किया है क्रांतिकारियों का."
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "भाजपा के लोगों ने जानबूझकर नौ अगस्त को उसे पकड़ा है. इन्हें पता था कि वह अपराधी कहां है, क्योंकि बड़े-बड़े मंत्रियों से उसका संपर्क था, विधायकों से संपर्क था और लोग तो यहां तक कहते हैं कि मुख्यमंत्री आवास में बैठे लोग उसे बचा रहे थे." यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने संजय राठौड़ को मंत्री बनाने का बचाव किया
उन्होंने त्यागी द्वारा एक महिला से की गई बदजुबानी का जिक्र करते हुए कहा "हम और आप वैसी का इस्तेमाल नहीं कर सकते, लेकिन भाजपा का वह बड़ा नेता महिला के लिए कौन सी इस्तेमाल कर रहा था. इनकी (भाजपा) सरकार में ऐसे एक नहीं, न जाने कितने लोग छुपे हुए बैठे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

