एजेंसी न्यूज

Hyderabad: हैदराबाद में दो युवकों ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

हैदराबाद में दो परिचित युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Hyderabad: हैदराबाद में दो युवकों ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

हैदराबाद, 15 सितंबर : हैदराबाद में दो परिचित युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने लड़की के माता-पिता द्वारा की गई शिकायत के हवाले से बताया कि दोनों आरोपी 14 वर्षीय लड़की को दो दिन पहले एक लॉज में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया.

बुधवार को आरोपियों द्वारा लड़की को छोड़ने के बाद उसका पता चला. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 सितंबर को शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में आरोप को बदलकर बलात्कार किया गया. यह भी पढ़ें : शराब घोटाले को लेकर भाजपा ने जारी किया एक और स्टिंग, ‘आप’ पर साधा निशाना

उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया. उसे महिलाओं और बच्चों के लिए 'भरोसा' सहायता केंद्र (शहर पुलिस की एक पहल) भी भेजा गया है. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और मामले के संबंध में आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).