एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में दो युवकों ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में दो युवकों ने खुदकुशी की

मुजफ्फरनगर (उप्र), 31 अक्टूबर मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भोपा थाना क्षेत्र के कसमपुर गांव में शराब की दुकान में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत एक युवक ने सोमवार सुबह दुकान में ही फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

भोपा थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह के अनुसार, शराब की दुकान में आत्महत्या करने वाले सेल्समैन के शव की पहचान संदीप (35) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

पुलिस ने बताया कि इस बीच, खतौली कस्बे में कैली गांव निवासी तरुण कुमार (30) नाम के एक युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राकेश सिंह ने बताया कि तरुण कुमार का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सिंह ने बताया कि युवक अपने गांव कैली से साइकिल पर आया था। उसके शव के पास ही उसकी साइकिल भी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).