एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में अपनी मां से नाराज होकर घर से निकली 15 वर्षीय लड़की को वाहन से छोड़ देने के बहाने दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया।

देश की खबरें | नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद (उप्र), 12 जनवरी गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में अपनी मां से नाराज होकर घर से निकली 15 वर्षीय लड़की को वाहन से छोड़ देने के बहाने दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग पीड़िता मंगलवार को अपनी मां से कथित रूप से नाराज होकर घर से बाहर निकल गई थी। इस दौरान वह कथित रूप से पैदल ही दिल्ली की तरफ जाने लगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रास्ते में सड़क के किनारे खड़े एक ई-रिक्शा पर मौजूद दो युवकों नाजिम और जाहिद ने उसे दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित बस अड्डे तक छोड़ देने के बहाने ई-रिक्शा में बैठाया और करीब तीन घंटे तक इधर-उधर घुमाने के बाद वे उस लड़की को एक निर्माणाधीन भवन में ले गए और वहां कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को रात करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली जा रही एक सरकारी बस में बैठा दिया, लेकिन पैसे नहीं होने की वजह से लड़की को राजनगर इलाके में उतार दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि गश्त कर रही पुलिस टीम की नजर उस लड़की पर पड़ी तो उसने उससे पूछताछ की। मिली जानकारी के आधार पर उन पुलिसकर्मियों ने लड़की को मुरादनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने लड़की के परिजन को बुलाया और लड़की की शिकायत पर आरोपी युवकों पर बलात्कार के आरोप और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया।

सूत्रों ने बताया कि लड़की के चिकित्सीय परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने बुधवार रात दोनों आरोपियों को मुरादनगर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).