देश की खबरें | बदायूं में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में दो साल की एक बच्ची से उसके गांव के ही एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बदायूं (उप्र), आठ मार्च बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में दो साल की एक बच्ची से उसके गांव के ही एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और बृहस्पतिवार देर रात तक उसे एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम को आरोपी ने नाबालिग को ‘पॉपकॉर्न’ देकर फुसलाया और एक खेत में लेजाकर उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।
पुलिस ने कहा कि बाद में आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। बाद में ग्रामीणों ने बच्ची को ढूंढ़ लिया और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों द्वारा उस युवक के बारे में जानकारी दिए जाने पर, जिसे आखिरी बार नाबालिग के साथ देखा गया था, बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कि संजय नाम के आरोपी को देर रात करीब तीन बजे पुलिस ने धौसपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
एसएसपी ने कहा कि आरोपी को इलाज के लिए भेजा गया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी द्वारा की गयी गोलीबारी में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और इस संबंध में उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

