देश की खबरें | मुर्दाघर में युवतियों की संदिग्ध मौजूदगी पर दो कर्मी बर्खास्त, वॉर्ड बॉय निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के मुर्दाघर में दो युवतियों के संदिग्ध हालात में मौजूद रहने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचे बवाल के बाद एक ठेकेदार कंपनी के दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही, अस्पताल के एक वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया गया है।

इंदौर (मध्यप्रदेश),19 मार्च शहर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के मुर्दाघर में दो युवतियों के संदिग्ध हालात में मौजूद रहने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने से मचे बवाल के बाद एक ठेकेदार कंपनी के दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही, अस्पताल के एक वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया गया है।

प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विवादास्पद तस्वीरों को लेकर मीडिया की खबरों के बाद यह कार्रवाई की गई है। इन तस्वीरों में दो युवतियां मुर्दाघर में दो कर्मचारियों के साथ संदिग्ध हालात में नजर आ रही हैं।

ये तस्वीरें मंगलवार रात की बताई जा रही हैं और सोशल मीडिया पर इनके वायरल होने के बाद एमवायएच प्रबंधन की किरकिरी हो रही है।

अधिकारियों के मुताबिक इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद एक ठेकेदार कंपनी के उन दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं जो युवतियों के साथ मुर्दाघर में कथित तौर पर मौजूद थे। साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य सेवाओं को लेकर इस कम्पनी का एमवायएच के साथ अनुबंध है।

एमवायएच, शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध है। महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि मुर्दाघर में काम करने वाले एक वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही, मुर्दाघर के प्रभारी अधिकारी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एमवायएच के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया कि संभाग आयुक्त के निर्देशों के मुताबिक ठेकेदार कंपनी पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज