एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में प्रगलन संयंत्र हादसे में दो मजदूर घायल, कई अन्य के फंसे होने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बृहस्पतिवार को एक प्रगलन संयंत्र स्थित साइलो ढह जाने से कई मजदूर घायल हो गए और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में प्रगलन संयंत्र हादसे में दो मजदूर घायल, कई अन्य के फंसे होने की आशंका

रायपुर, नौ जनवरी छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बृहस्पतिवार को एक प्रगलन संयंत्र स्थित साइलो ढह जाने से कई मजदूर घायल हो गए और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी।

मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि यह घटना जिले के सारागांव क्षेत्र में स्थित संयंत्र में दोपहर में हुई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साइलो-भारी मात्रा में सामग्री के भंडारण के लिये लोहे का बना ढांचा- ढह गया जिससे मौके पर मौजूद कुछ श्रमिक इसके नीचे फंस गए।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल श्रमिकों को निकाल लिया गया है और उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि ढही हुई इमारत के नीचे कई और मजदूरों के फंसे होने की खबर है और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2025 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).