देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में सेप्टिक टैंक से जहरीले गैस निकलने के कारण दो श्रमिकों की मौत हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को एक सेप्टिक टैंक से कथित तौर पर निकलने वाली जहरीली गैस के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हमीरपुर, 28 अगस्त हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को एक सेप्टिक टैंक से कथित तौर पर निकलने वाली जहरीली गैस के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दोनों की पहचान हमीरपुर जिले के चामनेड़ गांव के देस राज (48) और उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के निवासी गुरबचन (30) के रूप में हुई।

यह भी पढ़े | Congress MP H Vasanthakumar Dies: चेन्नई में कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का COVID-19 संक्रमण से निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक.

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया दोनों पंधेर गांव में कई दिनों से बंद शटरिंग खोलने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे थे।

एक तीसरे मजदूर ने इसके बारे में सूचना दी और दमकल कर्मियों को बुलाया गया।

यह भी पढ़े | कांग्रेस सांसद एच. वसंतकुमार का कोरोना निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुःख: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दोनों कर्मचारियों को दमकल कर्मियों ने टैंक से बाहर निकाला और उन्हें स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि देस राज और गुरबचन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हमीरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\