देश की खबरें | दिल्ली में बुजुर्ग व्यक्ति को लूटने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली में एक वरिष्ठ नागरिक से 50,000 रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर दक्षिण दिल्ली में एक वरिष्ठ नागरिक से 50,000 रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाओं की पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के निवासी रेणु (36) और ज्योति (34) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में बढ़ सकती है बीजेपी की टेंशन, सीएम येदियुरप्पा का बढ़ रहा है विरोध, हो सकती है बगावत.

पुलिस ने कहा कि 62 वर्षीय एक व्यक्ति ने 14 अक्टूबर को टिगरी इलाके में एक बैंक से 50,000 रुपये निकाले और पास की एक डिस्पेंसरी पहुंचे जहां उन्हें पता चला कि उनके बैग से पैसे चोरी हो गए थे।

उन्हें दो महिलाओं पर शक था, जो बैंक से डिस्पेंसरी तक उनका पीछा कर रहीं थीं।

यह भी पढ़े | दुष्यंत चौटाला बोले- पंजाब के सीएम किसानों को धोखा न दें: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जांच के दौरान, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और दो महिलाओं को शिकायतकर्ता के पास संदिग्ध हरकते करते देखा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिलाओं को सुबह 8.35 बजे पुष्प विहार के खोखा मार्केट के एनबीसीसी प्लाजा के पास से पकड़ा।’’

पुलिस ने उनके पास से 20,000 रुपये बरामद किए।

पुलिस ने कहा कि अपराध में तीन महिलाएं शामिल थीं।तीसरी आरोपी की पहचान काली के रूप में हुई है, जो लूट के बाद अपने पैतृक गांव चली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी