एजेंसी न्यूज

हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत

सूरजपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर वन मंडल क्षेत्र के जंगल में हाथी के हमले में करौंधा गांव निवासी सीता राजवाड़े (55) और वंशीपुर गांव निवासी चैतन राजवाड़े (58)की मौत हो गई है।

हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत
जमात

कोरबा, 28 अप्रैल छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई है।

सूरजपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर वन मंडल क्षेत्र के जंगल में हाथी के हमले में करौंधा गांव निवासी सीता राजवाड़े (55) और वंशीपुर गांव निवासी चैतन राजवाड़े (58)की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों के परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी है कि दोनों ग्रामीण प्रतिदिन की तरह लकड़ी लेने जंगल गए थे। इस दौरान ग्रामीणों का सामना हाथियों से हो गया। हाथियों ने उन्हें कुचल कर मार डाला।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस दल को रवाना किया गया था। ग्रामीणों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 15 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। ग्रामीणों को लगातार समझाइश दी जा रही है कि वह जंगल में महुआ एकत्र करने या लकड़ी काटने के लिए न जाएं।

उन्होंने बताया कि दोनों मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई है। शेष रकम अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).