देश की खबरें | झारखंड में हाथियों के हमले में दो ग्रामीणों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों पर हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जमशेदपुर, 17 अक्टूबर झारखंड में बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों पर हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पहली घटना में 32 वर्षीय देवाशीष मुंडा नामक युवक पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया जब वह सुबह शौच के लिए जा रहा था।
अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव इंदबनी के निवासी मुंडा को हाथी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के गांव रसुनिया में 36 वर्षीय एक ग्रामीण को हाथी ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
यह घटना सुबह करीब छह बजे की है जब सामल मुर्मू और अन्य ग्रामीण धान के खेत से हाथी को भगाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन हाथी ने मुर्मू पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि मुर्मू ने भागने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उसे कुचल दिया।
प्रभागीय वन अधिकारी सबा आलम अंसारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

