Noida: दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद
गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-24 थाना की पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान दो कथित वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद कीं पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नोएडा(उप्र), 14 जनवरी : गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-24 थाना की पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान दो कथित वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद कीं पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली पुलिस ने नोएडा सेक्टर 12 के पास से एक सूचना के आधार पर सलमान तथा सुमित नामक दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ें : Karnataka: डॉक्टर ने ऑनलाइन ब्लैकमेल का शिकार होकर खुदकुशी की
उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली, गाजियाबाद तथा नोएडा के विभिन्न जगहों से चोरी की गई 20 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है, कि दोनों आरोपी इससे पूर्व भी कई बार वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

