एजेंसी न्यूज

फंसे लोगों की वापसी के लिए बेंगलुरू से चलेंगी दो ट्रेनें

सरकार ने एक बयान में कहा कि एक ट्रेन जयपुर जाएगी जबकि दूसरी ट्रेन पटना जाएगी। यात्रियों के लिए भेाजन और पानी की व्यवस्था यात्रा शुरू होने से पहले ही कर दी गयी है।

फंसे लोगों की वापसी के लिए बेंगलुरू से चलेंगी दो ट्रेनें
जमात

बेंगलुरू, चार मई कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों और अन्य लोगों की वापसी के लिए सोमवार को यहां से दो ट्रेनें चलेंगी। वहीं, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा है कि फंसे श्रमिकों को राज्य के अंदर अपने पैतृक स्थानों पर लौटने के लिए शुरू की गयी मुफ्त बस सेवा दो दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है।

सरकार ने एक बयान में कहा कि एक ट्रेन जयपुर जाएगी जबकि दूसरी ट्रेन पटना जाएगी। यात्रियों के लिए भेाजन और पानी की व्यवस्था यात्रा शुरू होने से पहले ही कर दी गयी है।

बयान में कहा गया है कि रविवार को दो ट्रेनें पटना रवाना हुयी जबकि एक एक ट्रेन झारखंड और भुवनेश्वर रवाना हुयी।

उन चारों ट्रेनों में कुल 4,800 लोग थे।

कर्नाटक के अंदर फंसे राज्य के श्रमिकों और अन्य लोगों की मदद के लिए निशुल्क बस सेवा की अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को घोषणा की थी कि यह बस सेवा मंगलवार तक तीन दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी। अब, उन्होंने घोषणा की है कि यह सेवा बृहस्पतिवार तक जारी रहेगी।

उन्होंने एक बयान में कहा कि श्रमिकों और लोगों को बस स्टैंडों पर एकत्र नहीं होना चाहिए।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की 951 बसों से रविवार को करीब तीस हजार लोग अपने घर गए।

बयान में बताया गया कि सोमवार को 50 बसों में करीब 1500 लोग अपने घरों के लिए रवाना हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).