देश की खबरें | ओडिशा के सिमलीपाल अभयारण्य में स्थानांतरण के लिए ताडोबा अभयारण्य से दो बाघों की पहचान की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के सिमलीपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में स्थानांतरण के लिए अधिकारियों ने महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) से दो बाघों की पहचान की है और उन्हें पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चंद्रपुर (महाराष्ट्र), 22 अक्टूबर ओडिशा के सिमलीपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में स्थानांतरण के लिए अधिकारियों ने महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) से दो बाघों की पहचान की है और उन्हें पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

टीएटीआर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जितेंद्र रामगावकर ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य से दो बाघ को ओडिशा के मयूरभंज जिले में एसटीआर में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बाघों के स्थानांतरण के लिए कार्ययोजना तैयार करने हेतु हाल ही में दोनों बाघ अभयारण्यों के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी।

एसटीआर ने केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, एनटीसीए और अन्य एजेंसियों के समक्ष दो बाघों की मांग रखी थी।

रामगावकर ने कहा, ‘‘मांग के बाद एसटीआर अधिकारियों को टीएटीआर से बाघों के स्थानांतरण के लिए आवश्यक अनुमति मिल गई है।’’

उन्होंने बताया कि टीएटीआर से दो बाघों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि दोनों अभयारण्यों के 25 अधिकारियों ने बाघों की आवाजाही और उनकी गतिविधियों के प्रवृत्ति पर नजर रखने के लिए पहले ही कार्य शुरू कर दिया है।

रामगावकर ने कहा, ‘‘बाघों को पकड़ना एक बड़ा काम है और अधिकारी इस परियोजना पर काम करने के लिए मैदान पर हैं। दो बाघों को पकड़ने के बाद उन्हें एसटीआर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।’’

टीएटीआर में लगभग 100 बाघ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\