देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई दो मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 18 जून जम्मू कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई दो मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा में पम्पोर इलाके के मीज में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के कर्नाटक 210 नए मरीज पाए गए, 12 की मौत: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। सुरक्षा बल के जवानों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और अभियान अब भी जारी है।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: रूस और चीन के साथ 23 जून को बैठक, भारत भी होगा शामिल.
पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी शरण लेने के लिए निकटवर्ती एक मस्जिद में घुसे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच शोपियां जिले के मुनांद-बंदपावा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।
उन्होंने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठनों का पता लगाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

