देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो आतंकी मारे गये । पुलिस ने यह जानकारी दी ।
श्रीनगर, 22 जनवरी जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो आतंकी मारे गये । पुलिस ने यह जानकारी दी ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के किलबाल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया ।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, उसी दौरान छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी ।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी और दो आतंकवादी मारे गये ।
अधिकारी ने बताया कि जो लोग मारे गये है वो द रेजिस्टेंस फ्रंट के स्थानीय लोग थे । यह लश्कर का सहयोगी संगठन है ।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

