एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मंगलवार को दो अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

Jammu and Kashmir: बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
सुरक्षाबलों के साथ हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 24 अगस्त : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मंगलवार को दो अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात सोपोर के पेठसीर में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को तड़के आतंकवादियों ने सुरक्षा बल पर गोलीबारी की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं. अधिकारी के मुताबिक, उनकी पहचान और वे किस समूह से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

इस बीच, कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने कहा कि कश्मीर में इस साल 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है. कुमार ने ट्वीट किया कि जम्मू कश्मीर, अन्य सुरक्षा बलों और कश्मीर के लोगों के सामूहिक प्रयास से कश्मीर क्षेत्र में 2021 में अब तक 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2021 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).