एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये, कुलगाम में भी चल रही है मुठभेड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जबकि कुलगाम जिले में भी ऐसी ही मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये, कुलगाम में भी चल रही है मुठभेड़

श्रीनगर, 19 जून जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जबकि कुलगाम जिले में भी ऐसी ही मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मारे गए एक आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है, जिसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था जबकि दूसरे की शिनाख्त की जा रही है।

उसने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी शौकत अहमद शेख से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा कुपवाड़ा के लोलाब क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद मुठभेड़ छिड़ गई।

कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने ट्वीट किया कि तलाशी के दौरान विभिन्न स्थानों पर छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

पुलिस ने कहा, ‘‘गिरफ्तार आतंकवादी भी फंस गया।’’

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘गिरफ्तार किए गए आतंकवादी के साथ-साथ दो-तीन और आतंकवादी इस मुठभेड़ में फंसे हुए हैं।’’

बाद में पुलिस ने कहा कि कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक और आतंकवारी मारा गया और अब भी मुठभेड़ जारी है।

पुलिस का कहना है कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के दामहाल हांजी पुरा इलाके में दूसरी मुठभेड़ चल रही है तथा अभी दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).