एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बृहस्पतिवार को दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए
भारतीय सेना (Photo: PTI)

श्रीनगर, 16 दिसंबर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बृहस्पतिवार को दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में बुधवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. तड़के हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, अभियान अभी जारी है. यह भी पढ़ें : Bank Strike: बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल आज से, लेन-देन को लेकर हो सकती है दिक्कत

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की शिनाख्त करने और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2021 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).