Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.
श्रीनगर, 25 दिसंबर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.
उन्होंने बताया कि इस दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है, और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

