Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिला में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 24 जुलाई : जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बांदीपोरा जिला में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर में बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी. सुरक्षा बलों ने इसका माकूल जवाब दिया जिससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या की
उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

