एजेंसी न्यूज

J&K Encounter: कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये, पांच सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये और एक अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.

J&K Encounter: कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये, पांच सुरक्षाकर्मी घायल
Jammu and Kashmir (img: tw)

श्रीनगर, 28 सितंबर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये और एक अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि देवसर क्षेत्र के आदिगाम गांव में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था और इसी दौरान उनके एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के निकट गोली लगने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) मुमताज अली मामूली रूप से घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. यह भी पढ़ें : ‘बाहरी लोगों’ की पहचान किये जाने के पक्ष में हूं, पर भाजपा की कार्यशैली से सहमत नहीं: प्रतिभा सिंह

पुलिस ने बताया कि दो आतंकवादी मारे गए हैं तथा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसने बताया कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).