एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर उमर मुश्ताक खांडे समेत दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 16 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर उमर मुश्ताक खांडे समेत दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खांडे इस साल की शुरुआत में यहां दो पुलिसकर्मियों की हत्या में कथित रूप से शामिल था।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ''श्रीनगर के बघाट में हमारे दो सहयोगियों एसजीसीटी मोहम्मद यूसुफ और सीटी सुहैल को चाय पीते समय हमला कर शहीद करने और कई अन्य आतंकवादी वारदात को अंजाम देने वाले एलईटी के आतंकवादी उमर मुश्ताक खांडे को पंपोर के द्रांगबल में ढेर कर दिया गया है।''

उन्होंने कहा, ''हम इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो जनता के बीच भय पैदा करने और घाटी में उपद्रव तथा कोलाहल फैलाने की कोशिश करते हैं। ऐसे तत्वों और उनके नामो-निशान को समाज से मिटा दिया जाना चाहिए।''

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंपोर मुठभेड़ में एक अन्य अज्ञात आतंकवादी भी मारा गया और मौके से हथियार तथा गोला बारूद बरामद किया गया।

इस साल अगस्त में पुलिस द्वारा हिट लिस्ट जारी किए जाने के बाद से खांडे का नाम उन शीर्ष 10 आतंकवादियों की सूची में शामिल था, जिन्हें सुरक्षा बल निशाना बना रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2021 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).