जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए हथियार को लेकर जाते समय जैश-ए- मोहम्मद के 2 आतंकी गिरफ्तार
जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किया गया जिसे सीमापार स्थित उनके आकाओं ने ड्रोन के माध्यम से गिराया था।
जम्मू: जैश ए मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के दो आतंकवादियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किया गया जिसे सीमापार स्थित उनके आकाओं ने ड्रोन (Drone) के माध्यम से गिराया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह (Mukesh Singh) ने कहा कि आतंकवादी, कश्मीर से सांबा स्थित विजयपुर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक गए थे और वहां उन्होंने ड्रोन से गिराए गए हथियार और गोलाबारूद एकत्र किए थे.
हथियार लेकर कश्मीर की ओर बढ़ रहे आतंकवादियों को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिला पुलिस और जम्मू एसओजी के संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ लिया गया।आतंकवादियों की पहचान उमर अहमद मलिक और सुहैल अहमद मलिक के रूप में की गई है जो कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के सेमथन गांव के निवासी हैं. सिंह ने बताया कि बरामद किए गए हथियारों में दो एके राइफलें, नौ मैगजीन, 269 गोलियां, दो मैगजीन समेत पिस्तौल और 16 हथगोले शामिल हैं. यह भी पढ़े: दिल्ली: संसद भवन के पास से 4 संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
सिंह ने कहा, “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आतंकवादी कश्मीर स्थित आतंकवादियों और पाकिस्तान स्थित जैश ए मोहम्मद के उनके आका आकिब उर्फ अलफा की किसी योजना पर काम कर रहे थे। वह कश्मीर से विजयपुर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियार और गोलाबारूद एकत्र करने गए थे जो ड्रोन की सहायता से गिराए गए थे उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

