एजेंसी न्यूज

Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, कूड़ा बीनने वाली छह वर्षीय बच्‍ची से बलात्‍कार के आरोप में दो किशोर को पुलिस ने दबोचा

बच्‍ची ने बताया कि वह अनाथ है और अपनी मंदबुद्धि बड़ी बहन के साथ कूड़ा बीनकर गुजारा करती है. उसके पास घर नहीं है और वह तथा उसकी बहन फुटपाथ पर रहती हैं. उपाध्‍याय के मुताबिक पुलिस ने घटनास्‍थल का सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें बच्‍ची दोनों आरोपी किशोरों के साथ जाती दिख रही है. पुलिस ने दोनों किशोरों को पकड़ा, तो बच्‍ची ने दोनों को पहचान लिया.

Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, कूड़ा बीनने वाली छह वर्षीय बच्‍ची से बलात्‍कार के आरोप में दो किशोर को पुलिस ने दबोचा
Representative Image | Photo: PTI

गाजियाबाद (उप्र): गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में कूड़ा बीनने वाली छह साल की एक बच्‍ची से बलात्‍कार के आरोप में रविवार को दो नाबालिग लड़को को पकड़ा गया है. दोनों आरोपी भी कूड़ा बीनने का ही काम करते हैं. लोनी क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्‍त रजनीश उपाध्‍याय ने यहां बताया कि लोनी तिराहे पर शनिवार की शाम छह साल की एक बच्‍ची को बेहोश देखकर कुछ राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्‍ची को अस्‍पताल पहुंचाया. होश में आने पर बच्‍ची ने बताया कि उसके साथ कूड़ा बीनने वाले 15 और 16 वर्ष के दो लड़कों ने शनिवार को उसके साथ बलात्‍कार किया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गयी थी. UP: CM योगी आदित्यनाथ का दावा, कहा- उत्तर प्रदेश सरकार ने 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

बच्‍ची ने बताया कि वह अनाथ है और अपनी मंदबुद्धि बड़ी बहन के साथ कूड़ा बीनकर गुजारा करती है. उसके पास घर नहीं है और वह तथा उसकी बहन फुटपाथ पर रहती हैं. उपाध्‍याय के मुताबिक पुलिस ने घटनास्‍थल का सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें बच्‍ची दोनों आरोपी किशोरों के साथ जाती दिख रही है. पुलिस ने दोनों किशोरों को पकड़ा, तो बच्‍ची ने दोनों को पहचान लिया. आरोपी लड़कों को किशोर सुधारगृह में भेजा गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).