देश की खबरें | नाबालिग छात्रा से दो किशोरों ने किया सामूहिक बलात्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ दो किशोरों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है।
जालौन, 24 अक्टूबर जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ दो किशोरों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) शैलेन्द्र सिंह ने बताया, "कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव की नौवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना बृहस्पतिवार की रात हुई है। उस समय लड़की अपने घर में अकेली थी और उसके परिजन देवी पंडाल में थे।"
उन्होंने बताया, "इस सिलसिले में ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था जबकि दूसरे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।"
कुठौंद थाना के प्रभारी निरीक्षक अरुण तिवारी ने बताया कि "पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।"
उन्होंने बताया कि "दोनों आरोपी खुद की उम्र 16 और 17 साल बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से उनकी उम्र की जांच करवाई जा रही है, यदि वे नाबालिग निकले तो उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

