एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बच्ची से बलात्कार के मामले में दो किशोर पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन इलाके में दो नाबालिग लड़कों को आठ साल की एक लड़की से बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया है।

देश की खबरें | बच्ची से बलात्कार के मामले में दो किशोर पकड़े गए

गाजियाबाद (उप्र), सात जनवरी गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन इलाके में दो नाबालिग लड़कों को आठ साल की एक लड़की से बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने रविवार को बताया कि ट्रांस हिंडन इलाके में शनिवार को आठ साल की एक लड़की अपने घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस के 14 वर्षीय दो नाबालिग लड़के उसके घर में घुस गए और उन्होंने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस संबंध में कौशांबी थाने में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी लड़कों को पकड़ लिया गया है।’’

एक अलग मामले में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके नाबालिग चचेरे भाई (14) ने बलात्कार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची को मवेशियों के बाड़े में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (लोनी) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).