देश की खबरें | हरियाणा के हिसार जिले में दो छात्रों ने स्कूल निदेशक की चाकू मारकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के हिसार जिले में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल के निदेशक की संस्थान परिसर में दो छात्रों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 10 जुलाई हरियाणा के हिसार जिले में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल के निदेशक की संस्थान परिसर में दो छात्रों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस का दावा है कि आरोपी कथित अनुशासनहीनता के कारण स्कूल निदेशक द्वारा फटकार लगाए जाने से नाराज थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जगबीर को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन से जब पूछा गया कि क्या दोनों आरोपी नाबालिग हैं तो उन्होंने कहा, "वे 11वीं और 12वीं कक्षा के बास गांव के उसी स्कूल के छात्र हैं जहां यह घटना घटी थी।"
उन्होंने कहा, "घटना के पीछे के सही कारण का पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चलेगा।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि निदेशक द्वारा छात्रों को अनुशासनहीनता के लिए फटकार लगाए जाने के कारण यह घटना हुई।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्रों को अपनी शर्ट अंदर करने, बाल कटवाने और उन्हें साफ-सुथरा रखने के लिए कहना ऐसी बात थी जो शायद निदेशक ने सिर्फ इन दोनों आरोपियों को ही नहीं, बल्कि अन्य छात्रों से भी कही होगी।
उन्होंने कहा, "हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कोई छात्र इसे कैसे लेता है।"
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी छात्रों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

