देश की खबरें | कोलकाता में दो मंजिला इमारत में आग लगी, एक बुजुर्ग महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के कालीघाट इलाके में बृहस्पतिवार तड़के दो मंजिला इमारत में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 12 नवंबर कोलकाता के कालीघाट इलाके में बृहस्पतिवार तड़के दो मंजिला इमारत में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार दमकलों को लगाया गया। आग के बारे में तड़के 4.40 बजे जानकारी मिली।
आग को नियंत्रण में लाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे लग गए।
उन्होंने बताया कि आग में झुलसी 74 वर्षीय एक महिला और एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि हालांकि, महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उस व्यक्ति का अभी इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

