देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में दो बहनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो बहनों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सीतापुर (उप्र), एक अगस्त उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो बहनों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों बहनें बेहड़ा कोदरा गांव में अपने घर में अकेली थीं, जबकि उनके परिवार के सदस्य खेतों में काम कर रहे थे।

सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रकाश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पायल (19) और मुस्कान (17) नाम की लड़कियों ने साड़ी की मदद से छत में लगे हुक से फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में कानूनी कार्यवाही चल रही है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया गया कि दोनों बहनें घर पर अकेली थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे, तभी यह घटना हुई।

एएसपी कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जबकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें