एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | भारतीय मूल की सिंगापुर की दो महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अपने-अपने क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाली भारतीय मूल की दो महिलाओं को सिंगापुर में स्थानीय फैशन और स्टाइल पत्रिका "हर वर्ल्ड" द्वारा सम्मानित किया गया है।

विदेश की खबरें | भारतीय मूल की सिंगापुर की दो महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 15 अक्टूबर अपने-अपने क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाली भारतीय मूल की दो महिलाओं को सिंगापुर में स्थानीय फैशन और स्टाइल पत्रिका "हर वर्ल्ड" द्वारा सम्मानित किया गया है।

द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 72 वर्षीय न्यायमूर्ति जूडिथ प्रकाश को सोमवार को पत्रिका के वार्षिक पुरस्कार समारोह में कानूनी क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्य के लिए 'हर वर्ल्ड वूमन ऑफ द ईयर 2024' घोषित किया गया।

राष्ट्रीय धावक शांति परेरा (28 वर्ष) को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए 'वर्ल्ड यंग वूमन अचीवर 2024' पुरस्कार मिला।

न्यायमूर्ति प्रकाश सिंगापुर की पहली महिला अपील न्यायाधीश हैं और उन्हें पहली बार 1992 में सर्वोच्च न्यायालय की पीठ में नियुक्त किया गया था।

न्यायाधीश के रूप में अपने 31 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने लगभग 645 निर्णय लिखे और उनमें से आधे से अधिक को उनके महत्व तथा मूल्यवान कानूनी प्रस्तावों के कारण विधि रिपोर्टों में शामिल करने के लिए चुना गया।

वर्ष 2018 से 2022 की शुरुआत के बीच परेरा को कई असफलताओं का सामना करना पड़ा। उन्हें पिंडली में चोट की पीड़ा झेलने के साथ ही दो छात्रवृत्तियों से हाथ धोना पड़ा।

लेकिन परेरा ने हार नहीं मानी और 100मीटर तथा 200 मीटर में नये राष्ट्रीय रिकार्ड बनाए।

एसपीएच मीडिया ने एक बयान में कहा कि न्यायमूर्ति प्रकाश ने महत्वाकांक्षी महिला वकीलों के लिए न्यायपालिका में अपना करियर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।

एसपीएच मीडिया 'हर वर्ल्ड' और द स्ट्रेट्स टाइम्स दोनों को प्रकाशित करता है।

परेरा ने वर्ष 2023 में एशियाई खेलों में 100 मीटर में रजत और 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता जो 1974 के बाद से सिंगापुर के लिए पहला ट्रैक और फील्ड स्वर्ण पदक था।

एसपीएच मीडिया ने परेरा को सिंगापुर में कई युवा महिलाओं और खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).