देश की खबरें | मांस के दाम को लेकर दो पक्षों में मारपीट एवं चाकूबाजी, दो लोगों की मौत, सात अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में अजमेर जिले के रामगंज इलाके में मंगलवार को दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जयपुर, 15 जुलाई राजस्थान में अजमेर जिले के रामगंज इलाके में मंगलवार को दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सुभाष नगर चुंगी के पास उस समय हुई जब लगभग 40-50 हमलावरों का एक समूह ब्यावर रोड स्थित मांस की एक दुकान में घुस आया।
उसने बताया कि हमलावर कांच की बोतलों, बेसबॉल के डंडे और चाकुओं से लैस थे।
पुलिस का कहना है कि दुकान मालिक इमरान और उसके सहयोगी शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अन्य घायलों के साथ सरकारी जेएलएन अस्पताल ले जाया गया।
उसने बताया कि इमरान और शाहनवाज़ की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना पुरानी आपसी रंजिश का नतीजा थी, जो बाद में जानलेवा झड़प में बदल गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि एक ही समुदाय के दोनों पक्ष मांस की दुकानें चलाते हैं और उसके दाम को लेकर उनके बीच मतभेद था।
पुलिस के अनुसार इमरान सस्ते दामों पर ‘चिकन’ बेच रहा था और आरोपी पक्ष उस पर दाम बढ़ाने का दबाव बना रहा था।
पुलिस का कहना है कि खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल भी हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

