Thane: गंभीर रूप से झुलसी दो बहनों ने अस्पताल में तोड़ा दम, पिता पर ही जलाने का आरोप
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गंभीर रूप से झुलसी दो लड़कियों ने अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया. आरोप है कि उनके पिता ने ही उन्हें जला दिया था.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गंभीर रूप से झुलसी दो लड़कियों ने अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया. आरोप है कि उनके पिता ने ही उन्हें जला दिया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली शहर के बोपर इलाके में स्थित घर में शनिवार को आग लगने से समीरा शांताराम पाटिल (14) और उनकी बहन समीक्षा (11) 91 प्रतिशत जल गईं. घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई उनकी मां प्रीति (35) की रविवार को मौत हो गई थी. Maharashtra: विरार में गरबा कार्यक्रम में नृत्य करने के दौरान व्यक्ति की मौत.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रसाद शांताराम पाटिल (40) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. वह भी घटना में घायल हो गया है.
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग शनिवार को सुबह साढ़े पांच बजे लगी थी, लेकिन उन्हें घटना की सूचना तीन घंटे देरी से सुबह करीब साढ़े आठ बजे मिली. उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि आरोपी का एक अन्य महिला के साथ संबंध था और वह अपनी पत्नी और बेटियों को परेशान कर रहा था.
अधिकारी ने कहा कि उसने साजिश के तहत अपनी पत्नी और बेटियों को जिंदा जलाने की कोशिश की और इसमें में वह खुद भी जख्मी हो गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

