एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में दो लुटेरे गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में पुलिस ने सोमवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

देश की खबरें | नोएडा में दो लुटेरे गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), 30 नवंबर नोएडा में पुलिस ने सोमवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस सोमवार तड़के एनटीपीसी अंडरपास के पास जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग वहां आए। पुलिस ने शक होने पर जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने रुकने की बजाए पुलिस दल पर गोली चला दी।

यह भी पढ़े | Facebook के दोस्त पर भरोसा करने का नतीजा, कानपुर की लड़की के साथ हुआ गैंगरेप.

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मोनू बाल्मीकि उर्फ राहुल उर्फ रोहित (32) तथा अनिल बाल्मीकि उर्फ अन्नू (40) के पैर में लगी।

द्विवेदी ने बताया कि दोनों बदमाशों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | आज वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, देव दीपावली के कार्यक्रम में होंगे शामिल, 6 लेन हाईवे का करेंगे उद्घाटन.

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से पुलिस ने चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, दो देसी तमंचे, कारतूस तथा विभिन्न जगहों से लूटी हुई सोने की दो चेन के टुकड़े समेत अन्य सामान बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि मोनू के खिलाफ हैदराबाद, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनिल के खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश कुख्यात लुटेरे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये लोग लूटपाट का सामान किसे बेचते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2020 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).