देश की खबरें | पालघर में थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे दो प्रतिद्वंद्वी समूह आपस में भिड़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में शिकायत दर्ज कराने थाने गयी महिलाओं समेत दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच वहीं मारपीट हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पालघर, 16 जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले में शिकायत दर्ज कराने थाने गयी महिलाओं समेत दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच वहीं मारपीट हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह घटना मंगलवार को नालासोपारा इलाके के तुलुंज थाने में हुई। इस झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दो प्रतिद्वंद्वी पक्ष किसी विवाद के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराने आए थे लेकिन मामले को औपचारिक रूप से सुलझाये जाने से पहले ही उनमें तीखी बहस हो गई।
अधिकारी ने बताया कि कहासुनी मारपीट में बदल गई तथा दोनों पक्षों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और गालियां भी दीं।
वीडियो में नजर आ रहा है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी झगड़ा कर रहे लोगों को अलग करने के लिए बीच-बचाव कर रहे हैं। हालांकि, अलग होने के बाद भी, वे एक-दूसरे को जोर-जोर से गालियां देते रहे।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अभी तक मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। उनके विवाद के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए हमारी जांच चल रही है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

