एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में दो आवासीय इमारतों के हिस्से ढहे, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगरीय इलाके जोगेश्वरी में तीन मंजिला चाल का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को ढह गया जिससे एक वरिष्ठ नागरिक समेत तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।

देश की खबरें | मुंबई में दो आवासीय इमारतों के हिस्से ढहे, तीन घायल
जियो

मुंबई, 18 जून मुंबई के उपनगरीय इलाके जोगेश्वरी में तीन मंजिला चाल का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को ढह गया जिससे एक वरिष्ठ नागरिक समेत तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।

निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के कर्नाटक 210 नए मरीज पाए गए, 12 की मौत: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा कि ऐसी ही एक अन्य घटना में कुर्ला में खाली पड़ी एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “जोगेश्वरी पूर्व के मेघवाड़ी क्षेत्र में एक चाल का एक हिस्सा ढह गया और कुर्ला पश्चिम क्षेत्र में खाली पड़े एक मकान का कोने का एक हिस्सा ढह गया।”

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: रूस और चीन के साथ 23 जून को बैठक, भारत भी होगा शामिल.

उन्होंने कहा, “जोगेश्वरी में हुई घटना में तीन लोग घायल हो गए जबकि कुर्ला में हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).