देश की खबरें | हरियाणा के हिसार में दो क्विंटल गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 18 अगस्त हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को हिसार जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो क्विंटल गांजा जब्त कर मादक पदार्थों के तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने एक ट्रक को रोककर गांजे के छह थैले जब्त किये। इनमें रखे गांजे का वजन 140 किलोग्राम है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस से 24 घंटे में ठीक हुए 57,937 मरीज, रिकवरी रेट 73 प्रतिशत से ज्यादा.

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा के निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा, ''प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि जब्त किए गए गांजे को ओडिशा के रायगढ़ से खरीदा गया था।''

यह भी पढ़े | कोरोना के आंध्र प्रदेश में 9652 नए केस दर्ज: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अन्य मामले में पुलिस ने हिसार जिले के ही अगरोहा टोल प्लाजा के निकट एक पिक-अप वैन को रोका, जिससे 60 किलो गांजा बरामद हुआ है।

इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान बल्ला सिंह और दिलीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के निवासी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)